मड़ियाहू विधानसभा में एसआईआर कार्यों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

अनमैप्ड मतदाताओं से संवाद, दस्तावेज मिलान व व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

जौनपुर

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने विधानसभा क्षेत्र 370-मड़ियाहू अंतर्गत कार्यालय खंड विकास अधिकारी रामपुर के सभागार में चल रहे गहन विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अनमैप्ड श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान निर्धारित तिथि पर नोटिस प्राप्त कर दस्तावेजों के साथ उपस्थित अनमैप्ड मतदाताओं से जिला निर्वाचन अधिकारी ने संवाद किया। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का स्वयं का अथवा उनके माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उपलब्ध है और उसका मिलान हो जाता है, तो संबंधित मतदाता को मैप किया जाएगा। इसके साथ ही सत्यापन के दौरान मतदाताओं के फोटो भी लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मतदाताओं के बैठने, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था बनी रहे।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देशित किया कि नोटिस निर्गत होने के बाद यदि कोई मतदाता बिना दस्तावेज या अपूर्ण दस्तावेजों के साथ मैपिंग के लिए उपस्थित होता है, तो उसकी ग्रुप फोटो तथा अटेंडेंस शीट का रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखा जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


इसके उपरांत जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत रामपुर के सुनवाई कक्ष में संचालित एसआईआर कार्यों का भी निरीक्षण किया। यहां अनमैप्ड श्रेणी के मतदाताओं को दस्तावेज मिलान हेतु बुलाया गया था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुनवाई प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता एवं सुचारु ढंग से संपादित किया जाए। इस अवसर पर निर्वाचन संबंधी कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बीएलओ को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित वृद्धजनों को कंबल वितरित कर मानवीय संवेदना का भी परिचय दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ना है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां