वाराणसी जोन में “पुलिस सतर्क मित्र” व्हाट्सएप चैटबोट सेवा का शुभारम्भ

जौनपुर– अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी की उपस्थिति में वाराणसी जोन के समस्त जनपदों में “पुलिस सतर्क मित्र” नामक व्हाट्सएप आधारित चैटबोट सेवा का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार जौनपुर में वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जौनपुर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं जनपद के वरिष्ठ पत्रकारगण उपस्थित रहे।


“पुलिस सतर्क मित्र” व्हाट्सएप बोट के माध्यम से नागरिक अपने आसपास हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को सरल, सुरक्षित एवं पूर्णतः गोपनीय रूप से उपलब्ध करा सकते हैं। इस सेवा के जरिए गौ तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, मानव तस्करी, पुलिस भ्रष्टाचार, अवैध खनन सहित अन्य अपराधों से संबंधित सूचनाएं दी जा सकती हैं।


इस सेवा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सूचना देने वाले नागरिक की पहचान गोपनीय रहती है, जिससे वे बिना भय के अपराध की जानकारी दे सकें। व्हाट्सएप नंबर 7839860411 पर “Hi” संदेश भेजकर यह सेवा प्रारंभ की जा सकती है। कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देकर शंकाओं का समाधान किया।

उपस्थित पत्रकारों ने इस पहल की सराहना की। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने में इस सेवा का अधिकाधिक उपयोग करें।

  • Related Posts

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके

    जौनपुर 06 अगस्त –  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भन्नौर एवं जयगोपालगंज का आकस्मिक…

    Continue reading
    जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

    जौनपुर-सिटी कोतवाली पुलिस ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला की सोने की चेन छीनकर भागने वाले बाइक सवार बदमाशों में से एक को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके

    जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

    लखनऊ- प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के बीच 100 साल पुराने जर्जर मकान के गिरने से हुए हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई मौत

    दिव्यांग रोजगार सप्ताह के तहत सात अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

    राज्यमंत्री गिरीश के प्रयास से 7 मरीजों को मिली 7.20 लाख की सहायता

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान