जौनपुर को मिलेंगी और बड़ी विकास की सौगातें: राज्यमंत्री गिरीश चंद्र

जौनपुर को मिलेंगी और बड़ी विकास की सौगातें: राज्यमंत्री गिरीश चंद्र

करंजाकला में तीन करोड़ के विकास योजनाओं व कार्यो का किया लोकार्पण

ब्लॉक के सभी गांवो के विकास में नहीं होगी कमी : सुनील यादव मम्मन

जौनपुर

प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने विकासखंड करंजाकला में करीब तीन करोङ के ग्रामीण विकास योजनाओं कार्यो का शिलान्यास किया । इस दौरान उन्होंने परिसर में शहीद स्तंभ तीन गेट मार्डन सभागार व अन्य कार्यालय का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया । उन्होंने कहा कि जौनपुर को और
विकास योजना की बड़ी सौगातें मिलेगी । जिसमे रिंग रोड हाईवे ओवर ब्रिज समेत जल्दी ही ऑडिटोरियम तैयार हो जाएगा ।

प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने विकासखंड करंजाकला के आधुनिक मॉडर्न सभागार का लोकार्पण किया। तीन मॉडर्न गेट का लोकार्पण किया। शहीद स्तंभ मॉडर्न शौचालय सेमत तीन करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें गांव के विकास की दो करोड़ 23 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया । विकासखंड के आधुनिक बनाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि चौमुखी विकास हो रहा है। राज्यमंत्री गिरीशचंद्र ने कहा कि जौनपुर में कई और बड़ी विकास सौगातें मिलेगी। इसके लिए प्रयास जारी है और जल्दी ही ऑडिटोरियम ओवर ब्रिज रिंग रोड फोरलेन सभी जौनपुर को तैयार होकर मिल जाएगा उन्होंने ग्राम प्रतिनिधियों समूह सखियो को अच्छे काम के लिए धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया। भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि करंजाकला में चौमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा और गांव को आधुनिक व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने में ध्यान दिया जाएगा। इसके पूर्व आए हुए अतिथियो,प्रधान, बीडीसी को ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव और भाजपा नेता सुनील यादव मम्मन ने अंगवस्त्र में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव , अजय सिंह खर्चू , परियोजना निदेशक पीडी कृष्ण करूणाकर पांडेय ने लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर शरद सिंह, जितेंद्र सिंह, रामसूरत मौर्या तेजू ,राजकेशर पाल ,प्रशांत सिंह, राजू सिंह दादा ,सुमित सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा संतोष मौर्य, श्यामबाबू यादव, नागेंद्र यादव, डॉ सौरभ कुमार पांडेय, संजय कुमार यशवंत झा, मनोज सिंह, रामकृष्ण यादव, चंदन यादव ,मनीषा यादव ,रमेश यादव, उमाशंकर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न