ईंधन संकट की आशंका पर प्रशासन सतर्क, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को दिए निर्देश

जौनपुर, –जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों, एलपीजी कंपनियों के जनपद स्तरीय बिक्री अधिकारियों तथा खाद्य एवं रसद विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के चलते संभावित ईंधन आपूर्ति संबंधी कठिनाइयों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को एलपीजी आधारित ईंधन की खपत न्यूनतम स्तर पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए संचालक वैकल्पिक उपायों पर भी कार्य करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में न किया जाए, क्योंकि यह पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित किया। आवश्यकता पड़ने पर विद्युत आधारित उपकरणों के साथ लकड़ी और कोयले जैसे अन्य विकल्पों का भी उपयोग किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पके हुए भोजन को बार-बार गर्म करने जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण रखते हुए ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए सतत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। शासन और प्रशासन सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर, डीजल या पेट्रोल का भंडारण न करें। यह सूचना जिला प्रशासन द्वारा जनहित में जारी की गई है।ए निर्देश

जौनपुर, 13 मार्च 2026। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों, एलपीजी कंपनियों के जनपद स्तरीय बिक्री अधिकारियों तथा खाद्य एवं रसद विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के चलते संभावित ईंधन आपूर्ति संबंधी कठिनाइयों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को एलपीजी आधारित ईंधन की खपत न्यूनतम स्तर पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए संचालक वैकल्पिक उपायों पर भी कार्य करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में न किया जाए, क्योंकि यह पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित किया। आवश्यकता पड़ने पर विद्युत आधारित उपकरणों के साथ लकड़ी और कोयले जैसे अन्य विकल्पों का भी उपयोग किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पके हुए भोजन को बार-बार गर्म करने जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण रखते हुए ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए सतत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। शासन और प्रशासन सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर, डीजल या पेट्रोल का भंडारण न करें। यह सूचना जिला प्रशासन द्वारा जनहित में जारी की गई है।

  • Related Posts

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    जौनपुर- वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद के पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण…

    Continue reading
    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    जौनपुर– शहर के नईगंज स्थित त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने 17 अगस्त की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को हर माह होगी सुनवाई

    औघड़ संत पूज्यपद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने त्रिमूर्ति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया भव्य शुभारंभ

    शहर के आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    जौनपुर -ईमानदारी और निष्ठा से हीं पूरा होगा विकसित भारत का सपना: प्रो. वंदना सिंह पीयू में कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल ने किया ध्वजारोहण

    जौनपुर – उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया, कार्यक्रम की शुरूवात ध्वाजारोहण एवम् राष्ट्रगान के साथ किया गया।

    पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्य मंत्री गिरीश यादव ने किया ध्वजारोहण