14 मार्च 2026 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जौनपुर 13 मार्च  2026 (सू0वि0)  –  सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार शशि, के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को प्रातः 10ः00 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर, जौनपुर एवं समस्त तहसील मुख्यालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ई-चालान व आर्बिट्रेशन के निष्पादन वाद, प्री-लिटिगेशन (वाद-पूर्व) स्तर पर पारिवारिक/दाम्पत्य विवाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम वाद, धन वसूली वाद, श्रम एवं सेवायोजन विवाद, विद्युत, जल बिल एवं अन्य प्रकार के बिलों के भुगतानों के विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), भरण-पोषण वाद तथा अन्य प्रकार के आपराधिक शमनीय व सिविल वाद तथा विभिन्न न्यायालयों में लम्बित आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम वाद, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, श्रम एवं सेवायोजन विवाद, विद्युत, जलकर बिल एवं अन्य प्रकार के बिलों के भुगतानों के विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित) पारिवारिक वाद (विवाह विच्छेद सम्बन्धित वादों को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा में वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत्ति परिलाभों से सम्बन्धित विवाद, आपसी सुलह-समझौतें के आधार पर निस्तारित होने वाले समस्त प्रकार के वादों का निस्तारण किया जायेगा।

              अतः वादकारी गण एवं अधिवक्ता गण अपने-अपने वादों से सम्बन्धित न्यायालयों में सम्पर्क स्थापित कर वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु संदर्भित करायें एवं अधिकतम वादों का निस्तारण कराकर लोक अदालत का लाभ उठायें।

  • Related Posts

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल

    जौनपुर। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि पत्रकारों की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल किया जा रहा है।…

    Continue reading
    21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत, समझौते से होंगे लंबित मामलों का निस्तारण

    जौनपुर। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को जिले में “समाधान समारोह-2026” के तहत विशेष लोक अदालत का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल

    21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत, समझौते से होंगे लंबित मामलों का निस्तारण

    नाथूपुर में वीबीजी रामजी योजना के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की सटीक पैमाइश, जीएनएसएस रोवर पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण”

    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट परिसर में जन सुविधा केन्द्र का किया शुभारंभ

    डॉक्टर्स डे पर यश हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ