कृपाशंकर सिंह के प्रयास से श्री नारायण दिव्य धाम मंदिर के विकास हेतु दो करोड़ रुपये स्वीकृत

जौनपुर। बदलापुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत तहसील बदलापुर, विकास खंड महराजगंज स्थित ग्रामसभा फत्तूपुर में परमहंस योगाश्रम सहज धाम परिसर में बन रहे भव्य भगवान श्रीकृष्ण मंदिर “श्री नारायण दिव्य धाम मंदिर” के सुंदरीकरण, नवीनीकरण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से स्वीकृत की गई है।

बताया गया कि यह स्वीकृति पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह द्वारा दिए गए प्रस्ताव और निवेदन के बाद मिली है। उनके प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मंदिर परिसर के विकास के लिए दो करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।

इस धनराशि से मंदिर परिसर का सुंदरीकरण और नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही साधु-संतों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए भवन निर्माण कराया जाएगा। मंदिर परिसर में विद्यार्थियों के लिए संस्कृति शिक्षा और पठन-पाठन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक पुस्तकालय तथा बहुउद्देशीय हॉल का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा परिसर में अन्य आवश्यक विकास कार्य भी कराए जाएंगे, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर के विकास से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और दूर-दूर से श्रद्धालुओं के आने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।

दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत होने की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसके लिए पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह

    बंगाल में अत्याचार, भ्रष्टाचार के अंत का समय आ गया कृपाशंकर सिंह ने धुआंधार प्रचार कर चुनावी माहौल को गर्म किया जौनपुर। पश्चिम बंगाल…

    Continue reading
    बीडीओ ने कर्मचारियों की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश,कार्यो को लेकर रहे जिम्मेदार

    जफराबाद।डीसी मनरेगा तथा सिरकोनी ब्लॉक के नवागत कार्यकारी बीडीओ नंदलाल कुमार ने सोमवार को ब्लॉक कर्मचारियों की अहम बैठक बुलाई।जिसमे कर्मचारियों को विशेष निर्देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह

    बीडीओ ने कर्मचारियों की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश,कार्यो को लेकर रहे जिम्मेदार

    कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर हुई छापेमारी

    प्राथमिक विद्यालय कादीपुर में लगाया गया सीसीटीवी

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें