मारपीट के पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खुटहन (जौनपुर)1 मई- ईश्वरपुर सहिदीपुर गांव में गुरुवार को मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में पड़ोस के पांच आरोपितों ने लात घूंसो और चाकू से हमला कर पिता पुत्र को घायल कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित रामप्रीत यादव ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी धीरज यादव, श्याम बहादुर यादव, पंकज, रीमा और फूल कुमारी पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी बहू छत पर बैठकर फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी बीच उक्त पड़ोसियों ने वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए उसे गाली गलौज देने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया, जिससे रामप्रीत यादव और उनके बेटे लक्ष्मण को चोटें आईं। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    परीक्षाओं व आगामी पर्वों को लेकर जौनपुर में धारा 163 लागू

    जौनपुर, 02 मई 2026 (सू0वि0)। जिला मजिस्ट्रेट दिनेश चन्द्र ने जनपद में विभिन्न विभागों एवं विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित परीक्षाओं तथा आगामी पर्वों को देखते…

    Continue reading
    वादों के निस्तारण में जौनपुर प्रथम आया

    जौनपुर। जनपद ने प्रदेश स्तर पर वादों के निस्तारण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निर्धारित 250 वादों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परीक्षाओं व आगामी पर्वों को लेकर जौनपुर में धारा 163 लागू

    वादों के निस्तारण में जौनपुर प्रथम आया

    कीर्तिकुंज ऑटोमोबाइल्स को मिला ‘टाइटेनियम डीलर अवार्ड’, जौनपुर में जश्न

    मारपीट के पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    DALIMSS Sunbeam School, जौनपुर में हम मजबूत शिक्षा, आधुनिक तकनीक और संस्कारों का संतुलित संगम प्रदान करते हैं।

    एडब्ल्यूएल का दमदार प्रदर्शन,एफवाई26 में 74,731 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व