औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में सख्ती: प्रदूषण बोर्ड अध्यक्ष का निरीक्षण

33% वृक्षारोपण और पर्यावरण मानकों के पालन के निर्देश

जौनपुर – उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र सीडा, सतहरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने CBWTF यूनिट एवं मेसर्स हॉकिन्स प्रा. लि. का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीबीडब्ल्यूटीएफ में लॉगबुक का समुचित रख-रखाव न पाए जाने तथा अलग विद्युत मीटर स्थापित न होने पर इसे पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन माना गया। इस पर क्षेत्रीय अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी करने के आदेश दिए गए।

वहीं, हॉकिन्स प्रा. लि. में प्लांटेशन क्षेत्र को लेकर स्पष्ट जानकारी न मिलने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई और 33 प्रतिशत वृक्षारोपण की शर्त के सत्यापन हेतु ऑडिट कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन व ईंट भट्ठा निर्माता संघ के साथ बैठक में अध्यक्ष ने सभी औद्योगिक इकाइयों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इकाई को अपने कुल क्षेत्रफल के 33 प्रतिशत हिस्से में पौधारोपण करना अनिवार्य है और इसे सीएसआर के तहत प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

साथ ही, सड़क किनारे खाली भूमि पर वृक्षारोपण की जिम्मेदारी संबंधित उद्योगों को सौंपने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लोकप्रिय जिलाधिकारी के तबादले से जनमानस स्तब्ध

    जौनपुर -शिराजे हिन्द जौनपुर की धरती पर जिलाधिकारी के रूप में डॉ. दिनेश चंद्र सिंह वह विशाल वटवृक्ष की तरह थे, जिसकी शीतल छाया…

    Continue reading
    बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

    जौनपुर: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने खुशी जाहिर करते…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकप्रिय जिलाधिकारी के तबादले से जनमानस स्तब्ध

    औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में सख्ती: प्रदूषण बोर्ड अध्यक्ष का निरीक्षण

    बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

    डेली कंट्रोलर थेरेपी से अस्थमा पर बेहतर नियंत्रण: डॉ. रविंद्र कुमार सिंह

    नाथुपुर गांव में जनगणना को लेकर हुई खुली बैठक,किया गया जागरूक

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद जगदंबिका पाल का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत