लोकप्रिय जिलाधिकारी के तबादले से जनमानस स्तब्ध

जौनपुर -शिराजे हिन्द जौनपुर की धरती पर जिलाधिकारी के रूप में डॉ. दिनेश चंद्र सिंह वह विशाल वटवृक्ष की तरह थे, जिसकी शीतल छाया में हर पीड़ित, हर वंचित और हर आशावान मन को विश्राम मिलता रहा। उनके स्थानांतरण की खबर सुन ऐसा लगा, जैसे तपते आकाश में वह छाया अचानक ओझल हो गई हो। वे केवल एक जिलाधिकारी नहीं, बल्कि कर्म और न्याय की निर्मल बहती सरिता थे—जो बिना भेदभाव हर द्वार तक पहुँचती थी और समस्या ग्रस्त हर खासो-आम सर्वहारा के लिए संकटमोचक बनकर जीवन में उजाला भरती थी।
पीली नदी के जीर्णोद्धार में उनका समर्पण मानो किसी तपस्वी की साधना थी, जो सूखी धरती में फिर से हरियाली और जीवन का संचार कर रही हो। और यही नहीं, वे संवेदनाओं के ऐसे सृजनहार भी थे, जिनकी लेखनी से “काल प्रेरणा” और “कर्मकुम्भ” जैसे विचारों के पुष्प खिले—जहाँ शब्दों में मानवता की सुगंध और समाज के प्रति गहरी करुणा झलकती है।
उनका प्रशासनिक कर्तव्य भी दरअसल उसी मानवीय संवेदना का विस्तार था—जैसे वटवृक्ष की जड़ें धरती के हर कोने तक जाकर उसे थामे रखती हैं। इसलिए वे केवल अधिकारी नहीं, बल्कि सच्चे जनसेवक के रूप में जन-जन के हृदय में बसे रहे।
आज जब वे निवर्तमान जिलाधिकारी के रूप में इस जनपद से विदा हो रहे हैं, तो जौनपुर मानो अपनी सृजनशीलता का एक अंश खो बैठा है—और आने वाले समय में यह धरती उस वटवृक्ष, उस सरिता, और उस संवेदनशील कवि-हृदय प्रशासक को बार-बार याद करेगी। आज जनपद जौनपुर के लोग इस बात को लेकर मायूस दिख रहे थे की वे अपने लोकप्रिय जिलाधिकारी ‌जो शासन सत्ता के जनहितकारी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सार्थक रुप से सम्पादित करने वाले तेजतर्रार आफिसर से दूर हो रहे हैं। जनपद के प्रबुद्धजनो ने जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के बेहतर कार्य प्रणाली की सराहना की है।

  • Related Posts

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    जौनपुर 12 जुलाई,-प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग, जौनपुर द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जनपद में…

    Continue reading
    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

    जौनपुर। थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियाड कुश्ती चैंपियनशिप (अंडर 20) में रजत पदक जीतकर गजना, धर्मापुर के युवा पहलवान सौरभ यादव ने ना सिर्फ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

    पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित