ग्राम विझवट के संजय सिंह पश्चिम बंगाल में बने विधायक, गांव में जश्न का माहौल

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा विझवट के मूल निवासी संजय सिंह ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भाजपा के टिकट पर 169 बाली विधानसभा सीट से विधायक बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जैसे ही उनके विधायक निर्वाचित होने की खबर गांव और आसपास के इलाकों में पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

ग्रामवासियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की और आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि संजय सिंह की इस सफलता से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है और युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।

इस अवसर पर विझवट निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ‘लकी’ ने अपने जिला अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के साथ पश्चिम बंगाल जाकर संजय सिंह से मुलाकात की और उन्हें जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संजय सिंह की यह जीत न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि जौनपुर जनपद के लिए भी गर्व का विषय है।

ग्रामीणों और समर्थकों ने विश्वास जताया कि संजय सिंह अपने कार्यकाल में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे