निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों को किया गया याद

जौनपुर– कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में जनपद के लोकप्रिय निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के स्थानांतरण उपरांत एक भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनका स्थानांतरण विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर हुआ है।

समारोह में कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, कलेक्ट्रेट बार संघ के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं व मीडिया कर्मियों ने पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह व उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके सरल, संवेदनशील और कर्मठ व्यक्तित्व की सराहना की।

अपने संबोधन में डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा में टीम भावना और पारदर्शिता सर्वोपरि होती है। उन्होंने कहा कि जनपद में कार्य करते हुए उन्हें सभी का सहयोग और स्नेह मिला, जिसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी। इनमें राजस्व वादों का त्वरित निस्तारण, नियमित जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का समाधान, निर्वाचन कार्यों का समयबद्ध संपादन, पीली नदी का जीर्णोद्धार, मुख्यमंत्री उद्यमी विकास योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन, गौशालाओं में भूसा-चोकर दान, परीक्षाओं के दौरान छात्रों के लिए पेयजल व गुड़ की व्यवस्था तथा चकबंदी प्रक्रियाओं को पूर्ण कराना शामिल रहा।

समारोह में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) परमानंद झा, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, संरक्षक शिवमोहन श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट बार संघ में भी अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे