कलेक्ट्रेट परिसर का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

कलेक्ट्रेट परिसर का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

लंबित प्रकरणों के निस्तारण व पार्किंग व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

जौनपुर- नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालयों की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों तथा जनहित से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नजारत कक्ष पहुंचकर संबंधित एआरके बाबू से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी देयकों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा एलआरसी से वेतन भुगतान की प्रक्रिया की भी समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।


जिलाधिकारी ने आईजीआरएस कक्ष, अभिलेखागार, न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), भूमि राजस्व अनुभाग, उप जिलाधिकारी न्यायालय सदर, नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लीगल एड क्लिनिक, तहसील विधिक सेवा समिति, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, भूलेख अनुभाग, आपदा प्रबंधन कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय तथा जनगणना कार्यालय का भी निरीक्षण किया।


उन्होंने विशेष रूप से आईजीआरएस प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और शिकायतकर्ताओं से अनिवार्य रूप से फीडबैक लेने के निर्देश दिए। साथ ही अपर जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट परिसर की पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाने के निर्देश भी प्रदान किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी परमानंद झा, एडीएम भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन, एसडीएम सदर संतवीर सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे