नवागत जिलाधिकारी से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल

जनपद जौनपुर के नवागत जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में डॉ प्रदीप सिंह अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जौनपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट के क्रम में मिला। प्रतिनिधि मंडल में शामिल पंचायती राज, ग्राम्य विकास, कृषि, स्वास्थ्य, आईटीआई, आंगनबाड़ी, नलकूप, राज्य कर, कोषागार, होम्योपैथी, एआरटीओ आदि विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिलाधिकारी जौनपुर ने सभी विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधियों का परिचय प्राप्त करते धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी जौनपुर ने उपस्थित कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल से कहा कि आप लोग शासन की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं को पूरी पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ गति दें जिससे जनपद के चतुर्दिक विकास को और बल मिल सके।
प्रतिनिधि मंडल में ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ फूलचंद कनौजिया, जिला मंत्री रामकृष्ण पाल, प्रांतीय प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी, संरक्षक कृष्ण कुमार मिश्र,अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव एवं मंत्री सकल नारायण पटेल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी संघ की जिला अध्यक्ष सरिता सिंह, आईटीआई संघ के जिला अध्यक्ष देवेश यादव, नलकूप संघ के जिला अध्यक्ष अभय सिंह एवं मंत्री सुरेश गौतम,राज्य कर विभाग के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, अजय यादव, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, शिव हरि सिंह, रामलाल पाल, कुलदीप यादव, अजय मौर्या, अजय राजभर, दिनेश कुमार यादव,अरुण यादव आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे