कुएं में गिरने से मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम

जौनपुर- बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव में मंगलवार को लापता हुए 4 वर्षीय एक मासूम का शव बुधवार की सुबह कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि गांव निवासी रफीक अली का पुत्र आदिल मंगलवार की सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित एक जर्जर कुएं के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह कुएं में झांकते समय संतुलन खो बैठा और उसमें गिर गया।काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दोपहर बाद परिजनों ने मासूम के लापता होने की सूचना थाने में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर कई घंटे तक जांच-पड़ताल की, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार की अल सुबह ग्रामीणों ने दोबारा खोजबीन शुरू की। इस दौरान कुएं में झांकने पर बालक का शव पानी में उतराया हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक आदिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी एक बहन भी है जबकि पिता रफीक सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे