
जौनपुर- जनपद में तैनात उपनिरीक्षक त्रिवेणी सिंह के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में त्रिवेणी सिंह को नए पद के प्रतीक चिन्ह पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मचारी की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि त्रिवेणी सिंह अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा जनसेवा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने त्रिवेणी सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और सम्मान से भरा रहा। पदोन्नति के इस अवसर पर पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।




