ग्रामोद्योग बोर्ड देगा दर्जी और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण, 175 लाभार्थियों का होगा चयन

जौनपुर, 11 मई 2026। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से उ०प्र० खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी.के. सिंह ने बताया कि योजना के तहत जनपद में सामान्य वर्ग के 50 तथा अनुसूचित जाति वर्ग के 125 सहित कुल 175 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को दर्जी एवं ब्यूटी पार्लर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र आहोपट्टी, आजमगढ़ के माध्यम से कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक लाभार्थी को 250 रुपये प्रतिदिन प्रशिक्षुवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

योजना के लिए आवेदन विभागीय वेबसाइट upkvib.gov.in पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन प्राप्त होने के बाद स्कोर कार्ड के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/परिवार आईडी, बैंक पासबुक एवं ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी सभी प्रमाण पत्रों सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, मतापुर जौनपुर में 30 मई 2026 तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7905349119 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जौनपुर – जफराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटके हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।…

    Continue reading
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल