मोबाइल व नगदी लूटने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


जफराबाद।पुलिस ने रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल तथा नगदी लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के लाडनपुर गांव निवासी सक्षम श्रीवास्तव शहर के लाइनबाजार से अपने घर आ रहे थे।ऊक्त स्थान पर दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।दोनो ने सक्षम श्रीवास्तव का मोबाइल तथा छह सौ रुपये छीन लिया।विरोध करने पर उसकी मारा पीटा।पीड़ित ने शनिवार को घटना की तहरीर दिया। थानाप्रभारी ट्रेनी आईपीएस श्रुष्टि जैन ने सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल व चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।थानाध्यक्ष श्री शुक्ल ने पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर स्थानीय स्टेशन के पास दो युवकों रवी सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी वाजिदपुर तथा पुनीत अस्थाना पुत्र दिनेश चंद्र अस्थाना को गिरफ्तार किया।उनके पास से सक्षम श्रीवास्तव की लूटी गई मोबाइल तथा छह सौ रुपये भी बरामद हुए।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि शनिवार को मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के आरोपी मोबाइल व नगदी सहित गिरफ्तार कर लिये गए।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे