जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही: कृपाशंकर सिंह

शौर्य, शक्ति और स्वाभिमान सम्मेलन में क्षत्रिय समाज की एकजुटता पर जोर

जौनपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में रविवार को सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गा हायर सेकेंड्री स्कूल में राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर “शौर्य शक्ति स्वाभिमान सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया और समाज की एकता, शिक्षा तथा नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि “शौर्य प्रतिभा सम्मान” जैसे कार्यक्रम समाज की प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जौनपुर की प्रतिभाएं महानगरों तक जिले का नाम रोशन कर रही हैं। समाज को नकारात्मक सोच और गलत संगत से बचाने की आवश्यकता है।

गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जौनपुर से उनका तीन पीढ़ियों का गहरा संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को अपने पूर्वजों के त्याग, बलिदान और गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि संघर्ष और परिश्रम के बिना नेतृत्व संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा से गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद के लिए जाना जाता रहा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, तभी समाज को मजबूत नेतृत्व का अवसर मिलेगा।

गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि केवल महापुरुषों की जयंती मनाने से समाज का विकास नहीं होगा, बल्कि हर परिवार को अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में मतभेद होने पर संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। साथ ही उन्होंने परिवारों से हर छह महीने में सामूहिक भोज आयोजित करने की अपील की, जिससे पारिवारिक और सामाजिक संबंध मजबूत हो सकें।

एडवोकेट डॉ. ए.पी. सिंह ने कहा कि समाज को बांटने की कोशिश करने वालों को क्षत्रिय समाज कभी सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि जहां भी समाज पर अत्याचार होगा, वहां क्षत्रिय समाज एकजुट होकर आवाज उठाने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, कार्यक्रम संयोजक भोपाल सिंह ‘भोले’ समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुखवीर सिंह भदौरिया ने किया।

  • Related Posts

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जौनपुर – जफराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटके हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।…

    Continue reading
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल