दिव्यांगों ने रैली निकाल मतदान करने हेतु किया जागरुक

भारत भाग्य विधाता हूं, अब तो मैं मतदाता हूं, दिव्यांगों ने मतदान हेतु किया प्रेरित
जौनपुर 14 मई 2024 (सू0वि0)- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में चल रहे स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसके माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक किया गया। रैली में पैर से दिव्यांग ट्राईसाईकिल पर व मूक बधिर व अन्य प्रकार के दिव्यांग मतदाता जागरूकता तख्ती, बैनर लिए नारे लगाते चल रहे थे और मतदान तिथि 25 मई को अपने मत का प्रयोग करने हेतु मतदाताओं को प्रोत्साहित कर रहे थे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर ने उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भारत भाग्य विधाता हूं, अब तो मैं मतदाता हूं।, हमको यह समझाना है, सबको वोट दिलाना है। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। मम्मी पापा भूल न जाना 25 मई को वोट करना। आदि नारे लगाते, मतदाता जागरूकता के संदेशों की तख्तियां लिए पैदल व ट्राइसाइकिल पर बैठे दिव्यांग निकले तो लोग रुककर उन्हें देखने लगे, और मतदान का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दिव्यांगजन मतदाताओं को मतदान करने का आमंत्रण पत्र भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर ने कहा कि आप सभी लोग मतदान का महत्व समझें और दूसरों को भी समझाएं। शत-प्रतिशत मतदान में अपनी भागीदारी तय करें। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर, रैम्प,व्हील चेयर सहित अन्य आवश्यक विशेष व्यवस्था रहेगी। इसलिए दिव्यांग सहित सभी मतदाता मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने कहा कि विभाग का उद्देश्य दिव्यांगजन को मतदान का महत्व समझाना और नागरिक अधिकार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करना है।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, नाज़िर विजय प्रताप सिंह, स्वैच्छिक संस्था हर्षिता इण्टरनेशनल दिव्यांग स्कूल एण्ड प्रशिक्षण केन्द (सरस्वती समावेशित शिक्षण ट्रस्ट) ग्राम व पो0 बक्शा के प्रन्धक प्रमोद कुमार सैनी, रचना विशेष विद्यालय बल्लोच टोला के प्रबन्धक नसीमुद्दीन अख्तर, सृजन संस्था सुंगुलपुर के प्रबन्धक प्रतिनिधि डा0 ललित कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न