मोहम्मद हसन कालेज में 26 मई को लगेगा वृहद रोजगार मेला

जौनपुर। मोहम्मद हसन पी०जी० कॉलेज, जौनपुर में आगामी 26 मई 2026 दिन मंगलवार को एक वृहद् रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बेरोजगार युवक-युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खां ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सीधे प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ना है।

इस मेले में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बंधन बैंक, इंडसइंड बैंक, टॉप प्राइवेट बैंक्स ऑफ इंडिया, एम्प्लॉयर सेफ एक्सप्रेस, ओम लॉजिस्टिक्स, टीसीआई सहित देश भर की लगभग 15 नामी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि स्नातक एवं परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है तथा चयनित युवाओं को योग्यता एवं पद के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा।

यह आयोजन कॉलेज की इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (IQAC) के तत्वावधान में संपन्न होगा, जिसके समन्वयक विभागाध्यक्ष बायोटेक्नोलॉजी एवं कन्वेनर IQAC डॉ. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव हैं। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी जानकारी हेतु 9451020002, 9838487979 एवं 7459890730 पर संपर्क कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी बैनर पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खां ने क्षेत्र के समस्त योग्य एवं बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे 26 मई को मो० हसन पी०जी० कॉलेज परिसर, जौनपुर में समय से पहुंचकर इस विशेष अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां