भूमि विवाद में युवक की मौत, डीएम-एसएसपी पहुंचे अस्पताल

भूमि विवाद में युवक की मौत, डीएम-एसएसपी पहुंचे अस्पताल

पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

जौनपुर, 21 मई। तहसील सदर के बक्शा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम उतरीजपुर में भूमि विवाद से जुड़ी एक दर्दनाक घटना में सत्यप्रकाश यादव नामक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, परियोजना निदेशक डीआरडीए और एसओसी चकबंदी को शामिल किया गया है। समिति को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में किसी की लापरवाही सामने आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खेतों की पैमाइश, मेड़बंदी और पत्थरगड़ी का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। इस माह अब तक 501 पैमाइश कराई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई और आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का सात दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का समाधान कानून और संवाद के माध्यम से होना चाहिए तथा प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न