डीएम ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, जेल बैरकों की हुई सघन तलाशी,नहीं मिली कोई आपत्ति जनक वस्तुएं

जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नहीं हुई।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत उन्होंने जेल अस्पताल का निरीक्षण कर वहां भर्ती बंदियों से बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया भर्ती बंदियों के द्वारा अवगत कराया गया कि समय से दवा मिल रही है उनका उचित इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों के द्वारा पाकशाला में जाकर खाने की गणवत्ता की जांच की गयी।

निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की गम्भीर समस्या नही पाई गयी।
जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रभात कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जन चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर किया गया जागरूक, शिकायतों के समाधान पर रहा जोर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में बरमा…

    Continue reading
    सपा के निर्देश पर सोंधी पहुंचे पूर्व विधायक अरशद खान, मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव के परिजनों से की मुलाकात

    सपा के निर्देश पर सोंधी पहुंचे पूर्व विधायक अरशद खान, मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव के परिजनों से की मुलाकात परिजनों ने उठाए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जन चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    सपा के निर्देश पर सोंधी पहुंचे पूर्व विधायक अरशद खान, मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव के परिजनों से की मुलाकात

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जौनपुर द्वारा आंधी तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी

    डीएम ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, जेल बैरकों की हुई सघन तलाशी,नहीं मिली कोई आपत्ति जनक वस्तुएं

    आंधी और बारिश से बाधित हुई बिजली आपूर्ति, घंटों परेशान रहे ग्रामीण

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो राष्ट्रीय वेबिनार 30 मई को