डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

– जौनपुर 02 जून – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा तहसील मड़ियाहूं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित सभी न्यायालयों एवं कार्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपूर्ति कार्यालय, नजारत, संग्रह अनुभाग, रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों, रजिस्टरों एवं पत्रावलियों का गहन अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों में लंबित एवं संचालित वादों से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण किया तथा न्यायालयों में वादों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख एवं रजिस्टर अद्यतन एवं व्यवस्थित रूप से संधारित किए जाएं तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा निर्देश दिया कि तहसील परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। तहसील परिसर में आने वाले लोगों को परिसर में साफ सफाई बनाए रखने हेतु जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को कार्यालयों में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि न्यायालयों के सुचारु संचालन एवं वादों के समयबद्ध निस्तारण में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिवक्ता संघ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर वादों का तय समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए, जिससे आम जनमानस को शीघ्र न्याय का लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न