जौनपुर में पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, मतदाताओं के लिए निरीक्षण हेतु उपलब्ध



जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) श्री सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर की पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के तहत निर्धारित प्रपत्र-7 पर निर्वाचक नामावली का प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विकास खंड कार्यालयों तथा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में किया गया है।
निर्वाचक नामावली ग्राम पंचायत के पंचायत भवन, विद्यालय, साधन सहकारी समिति भवन, उचित मूल्य की दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र एवं अन्य सार्वजनिक भवनों पर भी उपलब्ध रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत निर्वाचक नामावली 10 जून 2026 से आम जनता एवं मतदाताओं के निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।


उन्होंने सभी ग्रामीण मतदाताओं से अपील की है कि वे नामावली का अवलोकन कर अपने नाम एवं विवरण का सत्यापन कर लें।

  • Related Posts

    गेट का बूम टूटने से दो घण्टे से ज्यादा लगा रहा जाम

    जौनपुर- जफराबाद स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रासिंग का बूम शनिवार की रात को टूटने से दो घण्टे से ज्यादा जाम की स्थिति बनी रही।लोग…

    Continue reading
    राज्यपाल के जौनपुर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    जौनपुर, 26 जुलाई। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के 27 जुलाई को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गेट का बूम टूटने से दो घण्टे से ज्यादा लगा रहा जाम

    राज्यपाल के जौनपुर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित पात्र परिवार 30 जुलाई 2026 तक आवेदन करें

    विश्व आईवीएफ दिवस की पूर्व संध्या पर आशीर्वाद हॉस्पिटल में मना ‘खुशियों का उत्सव’

    जनपद में एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ

    सफलता की कहानी