जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत ग्राम सभाओं में लगे समाधान शिविर


जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में संचालित समेकित जन कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकें आयोजित कर विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यह अभियान 8 जून से 14 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत मलिन बस्तियों में संवाद कार्यक्रम तथा “सरकार आपके द्वार” के तहत जन समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
अभियान के तहत स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु “प्लास्टिक मुक्त तालाब अभियान” के अंतर्गत तालाबों की सफाई एवं सुंदरीकरण का कार्य कराया गया। इस दौरान लगभग 100 कुंतल से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसके समुचित निस्तारण की कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वच्छ एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है।

  • Related Posts

    सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागीः राज्यपाल

    किताबों के ज्ञान के साथ तकनीक दक्षता भी जरूरीः गौरव गौतम कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की जनसंचार विभाग…

    Continue reading
    गेट का बूम टूटने से दो घण्टे से ज्यादा लगा रहा जाम

    जौनपुर- जफराबाद स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रासिंग का बूम शनिवार की रात को टूटने से दो घण्टे से ज्यादा जाम की स्थिति बनी रही।लोग…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागीः राज्यपाल

    गेट का बूम टूटने से दो घण्टे से ज्यादा लगा रहा जाम

    राज्यपाल के जौनपुर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित पात्र परिवार 30 जुलाई 2026 तक आवेदन करें

    विश्व आईवीएफ दिवस की पूर्व संध्या पर आशीर्वाद हॉस्पिटल में मना ‘खुशियों का उत्सव’

    जनपद में एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ