आम तोड़ने को लेकर बहन से मारपीट, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी

जौनपुर- बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पिता और भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अंकिता यादव पुत्री रूपचंद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका अपने पिता और भाई से लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि वह घर के बगीचे में आम तोड़ने गई थी। इसी दौरान उसका भाई अमित यादव वहां पहुंच गया और आम छीनने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए डंडे तथा हाथ-पैर से मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता के उकसाने पर उसका भाई अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। घटना के दौरान दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रूपचंद यादव और अमित यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 तथा 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल व जनसेवा ही मुख्य उद्देश्य: डा. विनोद

    आशीर्वाद हॉस्पिटल की मनायी गयी 15वीं वर्षगांठ25 वर्षों से निरन्तर जनसेवा कर रहा है अस्पताल जौनपुर- नगर के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास स्थित आशीर्वाद…

    Continue reading
    आंधी तूफान से दीवाल गिरने से चार लोग दबे,दो की हालत गम्भीर

    जौनपुर – जफराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बिहरोजपुर गांव में भोर में आये तेज आंधी तूफान एक मकान की दीवार सटे हुए मकान व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल व जनसेवा ही मुख्य उद्देश्य: डा. विनोद

    आंधी तूफान से दीवाल गिरने से चार लोग दबे,दो की हालत गम्भीर

    आम तोड़ने को लेकर बहन से मारपीट, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी

    जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत ग्राम सभाओं में लगे समाधान शिविर

    रास्ते के विवाद को लेकर युवक को पीटा,मुकदमा दर्ज

    जौनपुर में पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, मतदाताओं के लिए निरीक्षण हेतु उपलब्ध