आंधी तूफान से दीवाल गिरने से चार लोग दबे,दो की हालत गम्भीर

जौनपुर – जफराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बिहरोजपुर गांव में भोर में आये तेज आंधी तूफान एक मकान की दीवार सटे हुए मकान व पतरे पर गिर गयी।जिसमे दबकर एक मासूम सहित चार लोग घायल हो गए।घायलों में दो लोगों की चोट गम्भीर बतायी जा रही है।
उक्त गांव निवासी जगधारी यादव व पंधारी यादव के मकान से सटकर उनके पड़ोसी जगदीश यादव का मकान है।भोर में आये आंधी तूफान में पंधारी व जगधारी यादव के मकान की एक दीवार जगदीश यादव के मकान तथा मकान से लगे तीन सेड पर गिर गयी।दीवार गिरने से जगदीश का तीन सेड तथा मकान की दीवार गिर गयी।जिसके नीचे सो रही जगदीश यादव की पत्नी रेखा देवी 45 वर्ष, उनकी पुत्री प्रिया याद6 18 वर्ष, तथा उनका 18 वर्षीय पुत्र तथा छह वर्षीय नाती दब गए।दीवार गिरने के बाद शोर शराबा होने लगा।आनन फानन में गांव के लोग मौके पर पहुंचकर सभी को मलबे से बाहर निकाला।उसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।वहां पर गम्भीर रूप से घायल रेखा देवी तथा प्रिया यादव को भर्ती करके उपचार चल रहा है।बाकी दोनो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

  • Related Posts

    लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल व जनसेवा ही मुख्य उद्देश्य: डा. विनोद

    आशीर्वाद हॉस्पिटल की मनायी गयी 15वीं वर्षगांठ25 वर्षों से निरन्तर जनसेवा कर रहा है अस्पताल जौनपुर- नगर के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास स्थित आशीर्वाद…

    Continue reading
    आम तोड़ने को लेकर बहन से मारपीट, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी

    जौनपुर- बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक युवती से मारपीट का मामला सामने आया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल व जनसेवा ही मुख्य उद्देश्य: डा. विनोद

    आंधी तूफान से दीवाल गिरने से चार लोग दबे,दो की हालत गम्भीर

    आम तोड़ने को लेकर बहन से मारपीट, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी

    जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत ग्राम सभाओं में लगे समाधान शिविर

    रास्ते के विवाद को लेकर युवक को पीटा,मुकदमा दर्ज

    जौनपुर में पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, मतदाताओं के लिए निरीक्षण हेतु उपलब्ध