लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल व जनसेवा ही मुख्य उद्देश्य: डा. विनोद


आशीर्वाद हॉस्पिटल की मनायी गयी 15वीं वर्षगांठ
25 वर्षों से निरन्तर जनसेवा कर रहा है अस्पताल

जौनपुर- नगर के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल के सकुशल 15 वर्ष पूर्ण हो जाने के उपलक्ष्य में आर्थो सर्जन डा. विनोद कुमार ने वर्षगांठ एवं स्वास्थ्य गोष्ठी का आयोजन किया जहां डा. विनोद कुमार, डा. अंजू एवं पैरामेडिकल के समस्त स्टाफ ने मिलकर केक काटकर एक—दूसरे को बधाई दिया।
इस मौके पर डा. विनोद ने कहा कि आप सभी के प्यार व विश्वास से निरंतर जनसेवा करते हुये जनपद में 25 साल हो गया। इस अपने हॉस्पिटल में आये 15 वर्ष बीत गया। इस उपलब्धि पर हमारे सभी स्टाफ और डॉक्टरों का विशेष सहयोग रहा। गोष्ठी में मनुष्य के भाग—दौड़ वाली जीवन में टेंशन, हेडेक, डिप्रेशन, शरीर की हड्डियों जैसी बीमारी से निजात पाने का तरीका बताते हुये डा. विनोद ने कहा कि मनुष्य को प्राणायाम, योग एवं अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिये और हड्डियों को मजबूत बनाने लिए विटामिनों का सेवन करना चाहिये।
इसी क्रम में इस हॉस्पिटल के 15 वर्ष सकुशल पूर्ण हो जाने पर आने वाले सभी मरीज को बधाई व स्वस्थ रहने का सुझाव देते हुये डा. विनोद ने समस्त लोगों का मुंह मीठा कराकर यह संदेश दिया। साथ ही इस दिन अस्पताल पर आये सभी मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श भी दिया। इस अवसर पर समाजसेवी आरडी चौधरी, मैनेजर सुनील कनौजिया, मोहम्मद अजहर, गुंजन श्रीवास्तव, पिंटू चौधरी, छोटू, सुनील यादव, जेपी यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागीः राज्यपाल

    किताबों के ज्ञान के साथ तकनीक दक्षता भी जरूरीः गौरव गौतम कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की जनसंचार विभाग…

    Continue reading
    गेट का बूम टूटने से दो घण्टे से ज्यादा लगा रहा जाम

    जौनपुर- जफराबाद स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रासिंग का बूम शनिवार की रात को टूटने से दो घण्टे से ज्यादा जाम की स्थिति बनी रही।लोग…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागीः राज्यपाल

    गेट का बूम टूटने से दो घण्टे से ज्यादा लगा रहा जाम

    राज्यपाल के जौनपुर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित पात्र परिवार 30 जुलाई 2026 तक आवेदन करें

    विश्व आईवीएफ दिवस की पूर्व संध्या पर आशीर्वाद हॉस्पिटल में मना ‘खुशियों का उत्सव’

    जनपद में एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ