सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जौनपुर में कृपाशंकर सिंह ने चलाया जनसंवाद अभियान

जौनपुर -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में पूर्व गृहराज्यमंत्री महाराष्ट्र एवं जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगो से संवाद स्थापित किया। विशेष जनसंपर्क अभियान के क्रम में आज कृपाशंकर सिंह ने आज समाजसेवी अग्रहरि समाज के मुखिया मनोज अग्रहरि, शंकर मंडी में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरिश्चंद्र सिंह, स्वर्णकार समाज के राजू जी, वरिष्ठ नेता ईश्वर देव सिंह को अंग वस्त्रम एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।

अभियान के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है।


कृपाशंकर सिंह ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जौनपुर के विकास को गति देना और जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।


जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कई स्थानों पर स्थानीय लोगों को अंगवस्त्र, “12 साल बेमिसाल” पुस्तिका एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। कृपाशंकर सिंह ने जनता को आश्वस्त किया कि विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के हित में लगातार कार्य किए जाएंगे।
इस मौके पर जयशंकर पाल,राजेश सिंह , मनोज अग्रहरि,,बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां