उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना


जौनपु-जनपद में रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से तेज धूप और उमस के कारण लोग गर्मी महसूस कर रहे थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे और कुछ ही देर बाद रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। बारिश की बूंदों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई। ठंडी हवाओं के चलने से वातावरण सुहावना हो गया। ऑफिस जाने वाले लोगों ने भी बदले मौसम का आनंद लिया। बारिश से पेड़-पौधों की हरियाली और निखर उठी, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का नजारा और सुंदर दिखाई देने लगा।
कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दी। खेतों में लगी फसलों के लिए बारिश लाभदायक मानी जा रही है।
मौसम के बदले अंदाज ने लोगों को राहत के साथ एक सुखद एहसास कराया। बारिश के बाद जनपद का वातावरण साफ और ताजगी भरा नजर आया।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

    जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया