दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

जौनपुर- दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर की जनरल बॉडी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संघ भवन में आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं के सम्मान, स्वाभिमान एवं न्यायालय में उनके साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में बताया गया कि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम, जौनपुर श्री विमल प्रकाश आर्या द्वारा अधिवक्ताओं के साथ लगातार किए जा रहे कथित दुर्व्यवहार एवं अपमानजनक व्यवहार के संबंध में पूर्व में अधिवक्ता संघ द्वारा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जौनपुर तथा माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति को शिकायत एवं उनके स्थानांतरण की मांग संबंधी प्रार्थना-पत्र प्रेषित किया गया था। इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं में गहरा असंतोष व्याप्त है।
जनरल बॉडी की बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। विस्तृत चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अधिवक्ताओं के सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि “अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा और न ही किसी प्रकार के समझौते के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। संघ का केवल एक ही प्रस्ताव है कि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम का यहां से स्थानांतरण किया जाए।”
संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम श्री विमल प्रकाश आर्या के न्यायालय का बहिष्कार उनके स्थानांतरण तक जारी रहेगा। जब तक उनका स्थानांतरण किसी अन्य स्थान पर नहीं हो जाता, तब तक कोई भी अधिवक्ता उनके न्यायालय में किसी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं करेगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई अधिवक्ता संघ के इस सर्वसम्मत निर्णय की अवहेलना करते हुए उक्त न्यायालय में कार्य करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध बार संघ में प्रस्ताव लाकर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा उसे बार से निष्कासित करने की कार्यवाही भी की जाएगी।
बैठक में अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, मंत्री रणबहादुर यादव, पूर्व मंत्री जयप्रकाश सिंह (कामरेड), पूर्व मंत्री जवाहरलाल यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र यादव, उपेंद्र विक्रम सिंह, कृपा शंकर यादव, ज्योति स्वरूप पांडे, संदीप कुमार यादव, कृष्णा यादव, सुमित कुमार यादव, अजीत कुमार यादव, दीपक यादव, प्रमोद कुमार यादव,अभिषेक अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में अधिवक्ता संघ ने दोहराया कि अधिवक्ताओं के सम्मान, स्वाभिमान एवं गरिमा की रक्षा के लिए संघ सदैव प्रतिबद्ध रहेगा तथा अपने निर्णय पर पूरी दृढ़ता के साथ कायम रहेगा।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न