डीएम के निर्देश पर सीआरओ की अध्यक्षता मे सडक सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न


जौनपुर – जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।


बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी ने जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों जौनपुर आजमगढ़ मार्ग, जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग, जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग, जौनपुर-केराकत-चंदवक मार्ग, जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग, जौनपुर-रामपुर-भदोही मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, साइनेज, रम्बल स्ट्रीप लगाये जाने, डिवाडर पेंटिंग आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन जगहों पर अभी भी संकेतिक बोर्ड, लाइट अथवा रिफ्लेक्टर आदि की व्यवस्था नही है शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए।
जनपद में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के चिन्हाकंन के साथ ही निरीक्षणोंपरान्त कार्यवाही के निर्देश दिये। हेलमेट, सीटबेल्ट एवं सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अन्य अभियोगों में प्रवर्तन कार्यवाही की समीक्षा करते हुए एआरटीओ को निर्देशित किया कि वाहनों के रजिस्ट्रेशन, फिटनेश, की जॉच करने के साथ ही डग्गामार वाहनों को सीज करे।
सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु की गई कार्रवाई की समीक्षा, घायलों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने, अमृत योजना/नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत सीवर पाइप लाइन डालने के उपरान्त उचित तरीके से रेस्टोरेशन करने तथा जलालपुर चौराहे पर अनाधिकृत रूप से सिटी बस खड़ा करने के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता राजेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, टीएस एनएचएआई रायबरेली आशुतोष यादव, यातायात निरीक्षक डीके शुक्ला, जेई नगर पालिका दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम