कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग


जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेख मोहम्मद निवासी मोहम्मद कैसर पुत्र दिलावर हुसैन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर थाना कोतवाली पुलिस पर बिना न्यायालय के आदेश के जबरन कमरे से परिवार को बाहर निकालने, ताला बंद कराने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को वह मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर थे। इसी दौरान उनकी पत्नी, बेटी और अन्य महिलाएं घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के कहने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिना किसी सक्षम अधिकारी अथवा न्यायालय के आदेश के महिलाओं को कमरे से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर उनकी पत्नी और भांजी के साथ मारपीट की गई तथा घटना का वीडियो बना रहे परिजनों का मोबाइल भी तोड़ दिया गया। इसके बाद कमरे में रखा सामान अंदर ही छोड़कर ताला बंद करा दिया गया।
पीड़ित का कहना है कि उक्त मामले में सिविल न्यायालय, जौनपुर में वाद संख्या 811/2026 विचाराधीन है। इसके बावजूद 30 जुलाई को विपक्षी द्वारा छत का टिन हटाकर कमरे में घुसने और सामान उठा ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों एवं विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बंद कमरे का ताला खुलवाकर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे