बंदर ने दो महिलाओं पर हमला करके किया घायल


जफराबाद।जलालपुर के हौज गांव में ब्रह्मबाबा मंदिर पर सोमवार को बदर ने हमलाकर दो महिला श्रद्धालुओं को घायल कर दिया।घटना के बाद हड़कम्प मच गया।
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सिरकोनी ब्लॉक के प्रांगण से लगा हुआ ब्रह्मबाबा मंदिर स्थापित है।इस मंदिर पर आसपास के दर्जनों गांवों के लोग दर्शन-पूजन तथा कड़ाही चढ़ाने आते है।मंदिर के प्रति लोगों में बहुत आस्था है।यहां पर सोमवार को बहराम मानकर श्रद्धालुओं की संख्या अन्य दिनों के अपेक्षा काफी बढ़ जाती है।सोमवार को मठिया सादीपुर फो महिलाओं उर्मिला व शांति देवी कड़ाही चढ़ाने आयी थी।उसी दौरान एक बंदर ने आकर दोनो पर हमला करके घायल कर दिया।अन्य श्रद्धालुओं के शोर मचाने पर बंदर भाग गया।मंदिर के पास स्थित टँकी के ऑपरेटर रतन सिंह परमार ने बताया कि डेढ़ महीने से यहां पर एक से डेढ़ दर्जन बंदर कही से आ गए है।जिनमे कुछ काफी खतरनाक है।टोलप्लाज़ा होने के कारण काफी टूरिस्ट की बस व अन्य वाहन रुकते है।कई यात्रियों को भी इन बंदरों ने काट लिया है।अगर कही कोई कपड़ा या कुछ अन्य सामान मिलता है तो यह बंदर उसे भी लेकर भाग जाते हैं।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो