जिलास्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न


जौनपुर। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (भू०/रा०) गणेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में हुई। इस मौके पर उन्होंने समस्त विभागीय महत्वपूर्ण बिन्दुओं यथा- प्रचलित राशन कार्डों में आधार सीडिंग की प्रगति, पात्रता सूची में सम्मिलित नये लाभार्थियों की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013, खाद्यान्न वितरण की स्थिति, विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यों की स्थिति, निलम्बित/रिक्त दुकानों की स्थिति, आईजीआरएस/जनसूचना की स्थिति, सिंगल स्टेज डिलीवरी के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मॉडल शॉप के निर्माण की प्रगति, एमडीएम/आईसीडीएस खाद्यान्न वितरण की स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की गयी।


समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी (भू०/रा०) ने सीडिंग हेतु अवशेष कार्डों/यूनिटों में शत—प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने, राशन कार्ड सत्यापन का कार्य नियमित रूप से कराने, पोर्टिबिलिटी के माध्यम से कार्डधारकों को राशन वितरण कराये जाने, मॉडल शॉप निर्माण हेतु अवशेष 4 उचित दर दुकानों पर कार्य प्रारम्भ कराये जाने, सिंगल स्टेज अन्तर्गत परिवहन ठेकेदारों द्वारा उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न के उठान हेतु लगाये गये वाहनों में जीपीएस लगाने हेतु निर्देश दिये गये। खाद्यान्न वितरण में घटतौली न हो इसके लिये समस्त क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया। वितरण के दौरान उचित दर दुकानों पर औचक निरीक्षण कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रवर्तन/निरीक्षण के कार्य में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी (भू०/रा०) द्वारा दिये गये उक्त निर्देशों के अनुपालन को क्रियान्वित कराये जाने के सम्बन्ध में जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही द्वारा आश्वस्त किये जाने के उपरान्त उक्त बैठक को सधन्यवाद समाप्त किया गया। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ अरूण यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां