बीएसए द्वारा किया गया विद्यालयों का निरीक्षण, प्रथम दिवस पर बच्चों का किया स्वागत


जौनपुर 28 जून, 2024 (सू0वि0)- बीएसए ने निरीक्षण अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शासन द्वारा विद्यालयों मे संचालित योजनाओं की जाँच की और प्रथम दिवस पर बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। गर्मी की छुट्टी के बाद 25 जून से ही विद्यालय खुला रहा जिसमें शिक्षकों द्वारा विद्यालय की साफ-सफाई कराई गई।
            बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार निरीक्षण अभियान चलाकर एक साथ सभी परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया गया। अभियान के तहत प्रथम दिवस पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी, डीसी डायट, मेंटर के द्वारा निरीक्षण किया गया।


          बेसिक स्कूलों में पहले दो दिन समर कैंप लगाए जाने का आदेश था जिसके क्रम में 28 और 29 जून को विद्यालय स्तर पर ही दो घंटे का कैंप लगाकर छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने व अन्य गतिविधियां कराई जानी थी। 28 जून को सभी विद्यालयों में बच्चों का फूल व चंदन से तिलक कर स्वागत किया गया। विद्यालय को गुब्बारों व रंगोली से सजा कर इस दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। पहले दिन यहां उत्सव जैसा माहौल रहा। रोली-टीका लगाकर छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही खीर और हलवा से मुंह मीठा कराया गया। विद्यालय परिसर को फूल पत्तियों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने पूर्व से ही तैयारी कर ली थी। इन गतिविधियों के साथ ही साथ नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न