पुलिस बल व चकबन्दी विभाग ने ड्रोन कैमरे की देख—रेख में की जमीन की नापी


सिरकोनी, जौनपुर– स्थानीय क्षेत्र के जमैथा गांव के शिवपुर पुरवा में शुक्रवार को एक विवादित जमीन की नाप पुलिस बल व चकबन्दी विभाग के राजस्व की टीम ने ड्रोन कैमरे की देख—रेख में किया। मालूम हो उक्त जमीन की पैमाइश के लिए कलावती यादव ने हाइकोर्ट में याचिका दायर किया था। हाइकोर्ट के निर्देश पर राजस्व की टीम थाने पहुंची जहां से मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी जेपी यादव, एसओ गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी, एसओ जलालपुर मनोज सिंह, डेड प्लाटून पीएसी, विभिन्न थानों के एक दर्जन एसआई, चौकी प्रभारी ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी मयफोर्स उक्त गांव के शिवपुर पुरवा में पहुंच गये जहां दोनों पक्षों सहित गांव के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में राजस्व की टीम ने जमीन की पैमाइश किया। पैमाइश की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह