जीवन को सशक्त बनाने का एकमात्र साधन सिर्फ शिक्षा- डीपीआरओ

जौनपुर । स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर सिरकोनी में धूमधाम से प्रवेश उत्सव मनाया गया ।विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी जौनपुर नत्थूलाल गंगवार द्वारा कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों को माला पहनाकर एवं चंदन तिलक लगाकर स्वागत करते हुए प्रवेश उत्सव की शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर उनके द्वारा वृक्षारोपण कर वृहद वृक्षारोपण के निर्देश भी दिए गए । जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता, अंधविश्वास एवं अन्य सामाजिक बुराइयां दूर कर अपने जीवन को सशक्त और समृद्ध बना सकते हैं इसलिए कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए, सभी लोग अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं ।
इस दौरान सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति पर जिला पंचायत अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा कार्रवाई के संकेत भी दिये गए । कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें उत्कृष्ट जीवन हेतु प्रेरित भी किया गया ।
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के अभिभावक सदस्यों के साथ भारती सिंह, रेनू सिंह, राममिलन, अनिल मौर्य, श्वेता पाल, रितु गौड़, आकांक्षा, खुशबू चौरसिया ,शालू निषाद, बिंदु कुमार गौतम, समीक्षा सिंह , प्रवेश सिंह, जगदीश सिंह ,विनय सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला द्वारा समस्त अतिथितियों का स्वागत और अभिनन्दन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां