परिषदीय विद्यालयों में उत्साह के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम


जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय पुनः 1 जुलाई को खुलने पर विद्यालयों को फूल, पत्तों, झंडियों एवं गुब्बारों से सजाकर विद्यालय आने वाले नव प्रवेशित बच्चों का रोली टीका लगाकर स्वागत किया गया। सरकार द्वारा निर्गत निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी रविंद्र माँदड़ पुलिस लाइन पहुंचे। जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित नव प्रवेशी छात्रों का रोली टीका लगाकर स्वागत किया। साथ ही छात्रों से ग्रीष्म अवकाश में किए गए कार्यों के विषय में पूछते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विद्यालय पर नगर शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह सहित विद्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
छात्रों के स्वागत कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा सीलम ने पूर्वान्ह 10.30 बजे कंपोजिट विद्यालय मियांपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का रोली टीका लगाकर स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रीष्मावकाश में छात्रों द्वारा किए गए कार्यों के विषय में संवाद किये जाने पर छात्रों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रश्नों का उत्तर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में छात्रों को टॉफी वितरित करते हुए छात्रों के साथ मध्याह्न भोजन भी ग्रहण किया। कंपोजिट विद्यालय मियांपुर में आयोजित कार्यक्रम में नगर शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता, एआरपी राजू सिंह, सभासद कृष्ण कुमार यादव सहित विद्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां