सीडीओ की अध्यक्षता मे सदर तहसील मे संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

। मौके पर 81 शिकायती पत्रों में से ,11 मामलो का मौके पर ही हुआ निस्तारण ,

जौनपुर – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
             सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 57, पुलिस विभाग के 14, विकास विभाग के 05, चकबंदी विभाग के 02, आपूर्ति विभाग के 02, डूडा विभाग 01 प्राप्त हुई, जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष  शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
           मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है उनकी जांच करके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए।
          मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में विशेष ध्यान दें, निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि लेखपालों तथा कानूनगों की संयुक्त टीम बनाकर जमीन विवाद के मामलों की जांच कराई जाए तथा उसका नियमानुसार समाधान कराया जाए।
          मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जमीन विवादों के प्रकरण में यदि कोई भी लेखपाल लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जमीन विवादों का त्वरित निस्तारण शासन की प्राथमिकता है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
          इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, सीओ सिटी देवेश सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां