बी0एस0ए0 के औचक निरीक्षण में मिली भारी खामियां ,पूरे स्टाफ का रोका वेतन

बी0एस0ए0 दिखे फुल एक्शन मोड में, कई अन्य विद्यालयों के निरीक्षण में भी मिली भारी खामियां संबंधित सभी से मांगा स्पष्टीकरण—-

जौनपुर--शासन के दिशा निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने जनपद के मड़ियाहूॅ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उन्चनी कला का औचक स्थलीय निरीक्षण पूर्वान्ह् 10ः45 पर किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक श्री रितेश कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित पर पाये गये, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 75,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को नहीं कराया जा सका। विद्यालय में कुल नामांकित 117 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 72 छात्र उपस्थित पाए गए, परन्तु उनके द्वारा पृच्छा करने पर प्रधानाध्यापक द्वारा 82 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बतायी गयी। मध्यान्ह् भोजन मीनू के अनुसार बना था।
बीएसए द्वारा कक्षा 4 के बच्चों से ब्लॉक का नाम लिखवाने पर केवल 02 बच्चों द्वारा ही सही सही लिखा गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। विद्यालय प्रांगण गन्दा पाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डिजिटाइजेशन हेतु विभाग द्वारा वितरित टेबलेट का उपयोग नहीं किया जा रहा था। विद्यालय स्टाफ में आपसी सामंजस्य का अभाव पाया गया, जिसके परिणामस्वरुप विद्यालय अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अधिगम स्तर न्यून पाया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्व करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहू के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

      निरीक्षण की अगली कड़ी में प्राथमिक विद्यालय गहोरा, वि0ख0 सिरकोनी का निरीक्षण 11ः30 बजे किया गया। प्रधानाध्यापिका  08 जुलाई 2024 से चिकित्सकीय अवकाश पर पायी गयी, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक के अवकाश पर होने के कारण  नहीं किया जा सका। विद्यालय में कुल नामांकित 138 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 59 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन मीनू के अनुसार बना था। हैण्डवाश टूटा हुआ था तथा समर्सिबल चोरी हो गया था। विद्यालय अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अधिगम स्तर न्यून पाया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
            निरीक्षण की अगली कड़ी में प्राथमिक विद्यालय पचोखर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण 12ः00 बजे किया गया।  माधुरी देवी शिक्षामित्र अनुपस्थित पायी विद्यालय में शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाये गए। विद्यालय को प्राप्त कम्पोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं कराया जा सका। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 112 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 57 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय प्रांगण मे गन्दा पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। कक्ष में जाले लगे थे। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकरारा के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।     
          प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण 12ः20 बजे किया गया। विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023- 24 से अद्यतन पाई गई। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 107 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 102 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय का भौतिक परिवेश सुसज्जित पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक पाया गया। विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से प्रसन्न होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण 12ः40 बजे किया गया। विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका एवं स्टाक पंजिका अद्यतन पाई गई। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 153 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 92 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय प्रागण साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय कक्षा-कक्ष सुसज्जित व सुव्यवस्थित पाये गये। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक एवं शिक्षक-छात्र अनुशासन व अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय स्टाफ की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

  • Related Posts

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

    Continue reading
    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न