बारिश से नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय बना तालाब,

नगर पंचायत कार्यालय के सभी कमरे में दो फीट तक पानी भरा,
जौनपुर: जफराबाद नगर पंचायत कार्यालय में बीती रात तेज बारिश की वजह से दो फीट से अधिक पानी अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी तथा नगर पंचायत बाबू कर्यालय में घुटने भर पानी भर गया है। बीती रात लगभग 1:00 बजे तेज बारिश होना शुरू हआ। लगभग दो घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई। नगर पंचायत कार्यालय के आसपास लबालब पानी भर गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर तालाब के रूप में तब्दील हो गया। सुबह होने पर नगर पंचायत कर्मचारी कार्यालय को देखकर घबरा गए। लिपिक राजमान बाबू तत्काल कर्मचारियों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में प्रवेश कर उसमें रखें सभी जरूरी कागजात को सुरक्षित दूसरे स्थान पर रखवाया। नगर पंचायत के कई वाहन तथा विद्युत को रिपेयरिंग करने वाले वहां कार्यालय परिसर में पानी अधिक भर जाने की वजह से फंसे हुए हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की नगर पंचायत कार्यालय में जरूरी कागजात तथा जरूरी सामान सुरक्षित दूसरे स्थान पर पहुंचा दिए गए हैं। पंपिंग सेट लगा दिया गया है। पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित