शाश्वत को मिला डीयू के किरोड़ीमल कालेज में दाखिलापरिजनों व शुभचिन्तकों में छायी खुशी, सभी ने दी बधाई


जौनपुर। नगर के शास्त्री नगर (काली कुत्ती) निवासी पत्रकार विद्याधर राय ‘विद्यार्थी’ व नीतू राय के सुपुत्र शाश्वत राय का दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कालेज में राजनीति विज्ञान में परास्नातक करने के लिए दाखिला मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। बता दें कि शाश्वत ने प्रारम्भिक शिक्षा नगर के रुहट्टा स्थित एक स्कूल में करने के बाद हाईस्कूल व इण्टर सिद्दीकपुर स्थित एक विद्यालय से पूरी किया। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कालेज से ग्रेजुएशन किया ‌जिसके बाद राजनीति विज्ञान में परास्नातक करने के लिए सीयूईटी की परीक्षा में शामिल हुआ। प्राप्त अंकों के आधार पर डीयू के किरोड़ीमल कालेज में प्रवेश पाने में सफल रहे। शाश्वत ने अपनी सफलता का श्रेय माता नीतू राय, पिता विद्याधर राय, दादा विजय बहादुर राय, छोटे दादा अमर बहादुर राय सहित गुरुजनों एवं मित्रों को दिया है। वहीं श्री राय की सफलता पर राज पीजी कालेज विभागाध्यक्ष (समाज शास्त्र) डा. मनोज वत्स, अवकाश प्राप्त प्राचार्य डा. अखिलेश्वर शुक्ला, अवकाशप्राप्त प्राचार्य डा. देवरुप तिवारी, प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान, शिक्षक नेता डा. राजेश सिंह, प्रधानाचार्या नीलम सिंह सहित तमाम पत्रकारों ने खुशी जाहिर किया।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम