खेती में नवोन्मेखी से बढ़ेगी आय: सीडीओ


आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा
जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक हुई जहां उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने बोर्ड के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्रवाई शुरू की।
बैठक की ऐजेंडा बिन्दु के अनुसार सबसे पहले विगत सत्र में आत्मा योजनान्तर्गत कराए गए कार्यों की पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया जिसका सभी सदस्यों द्वारा पुस्टि की गई। तत्पश्चात वर्तमान सत्र 2024-25 में कराई जानी वाली ब्लाक कृषि कार्ययोजना एवं जनपद स्तरीय कृषि कार्य योजना प्रस्तुत की गई। सभी सदस्यों द्वारा कार्ययोजना पर चर्चा एवं सुझावों को सम्मलित करते हुए सर्वसम्मति से अनुमोदित की गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए खेती में कुछ इनोवेशन कराया जाय। कम से कम 50-50 किसानों का चयन कर ड्रेगन फ्रूट एवं स्ट्रावेरी की खेती कराया जाय। इसके लिए चयनित प्रत्येक किसान को आत्मा योजना से 4—4 हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषकों द्वारा मक्के की प्रोसेसिंग हेतु ट्रेनिंग व भ्रमण कराए जाने की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम तय कर लुधियाना और कानपुर भेजने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में श्री अन्न योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, भूमि संरक्षण, जल संरक्षण समिति की बैठक में कार्ययोजना की स्वीकृति प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, डीएचओ डा. सीमा सिंह राणा, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया, डा. राकेश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम शशिकेश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय कमलजीत सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य जमील अहमद, जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चन्द्र यादव, एसएमएस डा. शिवा नन्द मौर्य सहित आत्मा गवर्निंग बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां