दीक्षांत समारोह को भव्य तरीके से मनाया जाएगा : कुलपति

पीयू का दीक्षांत 18 सितंबर को कमेटी की हुई पहली बैठक

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 18 सितंबर को होना है। इस हेतु नामित अधिकारी शिक्षक कर्मचारी गण के साथ कुलपति प्रोफेसर बंदना सिंह ने एक बैठक शुक्रवार को ली, जिसमें सभी अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी को उनको सौंपे गए दायित्व के बारे में बताया। साथ ही उन्हें उसकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
बैठक में कुलपति प्रोफेसर बंदना सिंह ने कहा कि पूर्व की वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी दीक्षांत समारोह को भव्य तरीके से मनाया जाना है। इस दीक्षांत में उच्च प्राथमिक विद्यालय के 25-25 छात्र- छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा। छात्राओं को माननीय कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेगी। दीक्षांत समारोह के पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की आपसी प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु एनएसएस के पूर्व समन्वयक प्रो राकेश कुमार यादव एवं एनएसएस के वर्तमान समन्वयक डॉक्टर राज बहादुर यादव को निर्देशित किया गया ।इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार,वित्त अधिकारी संजय कुमार राय,कार्यकारी परीक्षा नियंत्रक अजीत प्रताप सिंह ,उप कुलसचिव दीपक कुमार सिंह, श्रीमती बबिता, अमृतलाल, प्रोफेसर संदीप सिंह, प्रोफेसर अजय द्विवेदी, प्रोफेसर मनोज मिश्र, प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, प्रोफेसर राजकुमार, प्रो गिरिधर मिश्र, प्रोफेसर सौरभ पाल, प्रोफेसर मुराद अली, प्रोफेसर रवि प्रकाश, अन्नू त्यागी, लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ पीके सिंह कौशिक, डॉ अमित वत्स, रजनीश सिंह राजेश सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां