परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विनोद कुमार सिंह ने परीक्षा नियंत्रक का कार्यभार शनिवार को ग्रहण किया। यह कार्यभार उन्होंने प्रभारी परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह से ग्रहण किया। श्री सिंह लखनऊ में कुलसचिव के रूप में अपनी सेवा देने के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पद पर शासन द्वारा नियुक्त किए गए है। उनकी यह नई जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के परीक्षा तंत्र को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विनोद कुमार सिंह के पास शैक्षणिक प्रशासन और प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। लखनऊ विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर रहते हुए, उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को निपुणता से संभाला और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार के लिए कई पहल की। उनके नेतृत्व में लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए और संस्थान के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गौरतलब है कि परीक्षा नियंत्रक विश्वविद्यालय के एल्युमिनाई भी है। उन्होंने यहां के कर्मचारियों के कार्य पद्धति की सराहना भी की। इस अवसर पर कुलपति ने अधिकारियों और कर्मचारियों की एक शिष्टाचार बैठक बुलाई। बैठक में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के रूप में विनोद सिंह की नियुक्ति विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित है और यहां हजारों छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि परीक्षा नियंत्रक के रूप में वे परीक्षा प्रक्रियाएं सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संचालित करेंगे ताकि छात्रों की शैक्षणिक प्रगति का सही मूल्यांकन कर उन्हें समय पर परिणाम प्रदान किया जा सके। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया। बैठक में वित्त अधिकारी संजय राय, उप कुलसचिवगण अमृतलाल, अजीत सिंह, दीपक सिंह, बबिता सिंह, कर्मचारी संघ अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह महामंत्री रमेश यादव, रामजी सिंह, स्वामीनाथ, राजेंद्र सिंह, डॉ. पीके कौशिक, कपिल त्यागी, राजनारायण सिंह, मुहम्मद अफसर, डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, नीता गुप्ता, रजनीश सिंह, श्याम श्रीवास्तव समेत सभी कर्मचारी शामिल थे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां