शिक्षिका ने लगाई फांसी सुसाइड नोट लिख बोली पापा आपका दहेज का खर्च बच जाएगा

कन्नौज जिले में एक निजी स्कूल की शिक्षिका की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतका के मामा ने सौतेली मां व भाई-बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना तालग्राम क्षेत्र के ग्राम भोजापुर निवासी संजीव कुमार वर्मा की 17 वर्षीय पुत्री निकिता राजपूत ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। बताया गया कि कन्नौज महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी और उमरपुर गांव में एक निजी विद्यालय में पढ़ाती थी। शाम को घर के अंदर बने कमरे में निकिता राजपूत ने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। किशोरी के पिता संजीव कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक रोहित सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद औरैया थाना बिधूना के तिलकपुर सहार निवासी छात्रा के मामा गिरजेश कुमार ने अपने बहनोई संजीव कुमार और सौतेली मां पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया है। निकिता राजपूत के मामा गिरजेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन पुनीता की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनकी बहन की दो पुत्री नेहा, निकेता और एक पुत्र पारस है। नेहा की शादी हो चुकी है। उसी दौरान बहनोई संजीव कुमार ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी से दो पुत्र और एक पुत्री है। शादी के बाद उनकी भांजी को सौतेली मां प्रताड़ित कर रही थी।

सुसाइड नोट में लिखा आप हमेशा खुश रहना पापा.

छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट कपड़ों से बरामद हुआ। इसमें लिखा था कि पापा मेरी मौत के बाद शादी में होने वाला खर्च बच जाएगा। आपने कभी भी अपनी बेटी पर विश्वास नहीं किया। मेरे अच्छे पापा… आप हमेशा खुश रहना और मेरे भाई-बहनों को खुश रखना। हालांकि, अभी पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से बच रही है।

बात करते हुए एसएसआई प्रमोद तिवारी ने बताया है, मृतका के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां