कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में नहीं आएगी कोई कमी, उनके हित की होगी रक्षा- गिरीश चंद्र यादव, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार


जौनपुर–भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा द्वारा आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह सिपाह स्थित रीवर व्यू होटल के हाल में सम्पन्न हुआ।
अभिनंदन समारोह में अतिथि के रूप लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह व सदर विधायक/उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवम युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव रहे और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया।
मतदाता अभिनंदन समारोह में लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह व मंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा लोकसभा चुनाव अग्रणी भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता / मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।


अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मान सम्मान मे कही से कोई कमी नहीं आयेगी । उनके हित की रक्षा की जाएगी।


लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने कहा कि जौनपुर सदर के लोकसभा प्रत्याशी के रूप में लोगों का भरपूर समर्थन और सपोर्ट मिला हमको जिसमे चार लाख वोट हमको प्राप्त हुआ लेकिन परीणाम मेरे पक्ष में नहीं आया उसका दोश मैं किसी को नहीं दे सकता, मैं अपने हार की जिम्मेदारी स्वयं लेता हूं। कहीं न कहीं मुझसे ही कोई कमी रही होगी , लेकिन परिणाम जो भी हो मैं उसे स्वीकार करते हुए जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए अपना योगदान देता रहूंगा।
मतदाता अभिनंदन समारोह भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष दक्षिणी अमित श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ0 रामसूरत मौर्य, महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, नीरज सिंह, सुनील तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन , श्याममोहन अग्रवाल, प्रतिनिधि अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, श्यामबाबू यादव, राजकेसर पाल ,धर्मेंद्र मिश्रा, मदन सोनी, नंदलाल यादव , ब्रह्मेश शुक्ला, नंद लाल यादव, बसंत प्रजापति, संतोष मौर्या व सुनील यादव आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां