राज्य मंत्री संघ डीएम ने नमामि गंगे के तहत चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

–जौनपुर 27 जुलाई—- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के साथ नमामि गंगे के द्वारा कराये जा रहे हनुमान घाट और बजरंग घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया।


             निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री के द्वारा कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देश दिया कि सद्भावना पुल से हनुमान घाट तक सड़क और नाली बनाया जाए और घाट के किनारे हरे पौधे लगाए जाएं। इसके साथ ही हनुमान घाट पर जमीन चिन्हित कर चेंजिंग रूम, शौचालय बनवाए जाने के निर्देश मा. राज्यमंत्री के द्वारा दिए गए।


               उन्होंने निर्देश दिया कि घाट पर अतिक्रमण हटाया जाए और पार्किंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया है कि सद्भावना से शास्त्री ब्रिज तक दोनों तरफ के घाट बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। घाट को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने जनपद वासियों से अपील किया है कि जनपद को स्वच्छ रखने में सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, इसलिए कूड़े को उचित स्थान पर रखें और जनपद को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।


                जिलाधिकारी ने कहा कि मंत्री के अथक प्रयासों से गोमती नदी के तट पर सुंदर स्थल विकसित किया जा रहा है, जहां पर महिलाए, बच्चे, बूढ़े सभी सुबह शाम टहल सकते हैं। माननीय मंत्री के निर्देश के क्रम में मुख्य मार्ग से सड़क का निर्माण और लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त कराया है कि अवशेष कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करा दिया जाएगा।
             इस अवसर पर कार्यदाई संस्था इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के सहायक प्रबंधक लवकेश, प्रतिनिधि अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, जसविंदर सिंह, संतोष मौर्या सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां