डीएम की अध्यक्षता में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक हुई संपन्न, जिम्मेदारों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश–

जौनपुर – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाqगार में सम्पन्न हुई।
           बैठक में विद्युत उपभोक्ताओं ने भी हिस्सा लिया उनके द्वारा दी गई समस्याओं एवं जिले में विद्युत आपूर्ति को संज्ञान में लिया गया। जन मानस ने अवगत कराया कि जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नही हो पा रही है। उपरोक्त के सन्दर्भ में मुख्य अभियन्ता द्वारा जिलाधिकारी एवं जनमानस को यह अवगत कराया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में ट्यूबवेल चल जाने एवं पर्याप्त वर्षा न होने के कारण फीडर पर ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई थी जिसके निराकरण हेतु ऐसे अतिभारित विद्युत उपकेन्द्रों पर 24 घण्टे विद्युत की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है जिससे कि समस्या का निवारण हो रहा है।
            जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया गया है कि इस जिले में पांच नये उपकेन्द्र स्वीकृत हो गये हैं जिनका कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ करा दिया जायेगा एवं लगभग 12 उपकेन्द्रों की क्षमतावृद्धि प्रस्तावित है जिसमें से 3 उपकेन्द्रों की क्षमतावृद्धि कर दी गई है। मुख्य अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्ष 2025-26 की कार्य योजना भी तैयार कराई जा रही है। इस जनपद में जो भी विद्युत उपकेन्द्र स्वीकृत कराये गये है उनकी भूमि आवंटन हेतु जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है. इसके साथ ही यह भी बताया कि जहा भी पोषक की लम्बाई अधिक है उसका विभक्तीकरण करा दिया जायेगा जिससे वहां भी समस्या का समाधान हो जायेगा।


              मुख्य अभियन्ता (वितरण), वाराणसी ई० मुकेश कुमार गर्ग, अधीक्षण अभियन्ता ई० विवेक खन्ना, ई० नरेश कुमार, जनपद के 6 खण्डों के समस्त अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां